तहसील ठाकुरद्वारा में ग्रामीण वेद प्रचार का हुआ प्रारम्भ, सुनाई गई देश के गौरवशाली इतिहास की गाथाएं,
यामीन विकट
आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद मुरादाबाद के द्वारा ग्रामीण वेद प्रचार का तहसील में प्रारम्भ किया गया
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल सुरजन नगर आर्य समाज और आर्य समाज सरकडा विश्नोई में बैठक कर पंद्रह दिन वैदिक विचारधारा के प्रचार प्रसार पर योजना बनी और आर्य समाज सरकडा विश्नोई में वैदिक विद्वान आचार्य टीकम सिंह आर्य ने यज्ञ के उपरांत समाज वेद ज्ञान के महत्व को बताने के साथ साथ समाज में फैले अंधविश्वास और कुरुतियों से भी दूर रहने को सचेत किया। इस दौरान देश के गौरवशाली इतिहास की भी गाथाएं सुनाकर स्वाभिमान जाग्रत किया।
बैठक में जिला प्रधान अजब सिंह आर्य, मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राजवर्धन आर्य एवं पूर्व जिला मंत्री जसवंत सिंह आर्य, सुबोध आर्य, अवनीश कुमार, राजकुमार सिंह, लाखनसिंह जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, मेघनाथ शर्मा, सुरेश चंद्र आर्य, अवधेश कुमार पूर्व प्रधान योगेश कुमार, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह,निपेन्द्र सिंह छत्रपाल सिंह सुमन सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।