आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान की हुई नोक झोक

Advertisements

आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान की हुई नोक झोक

फै़याज़ सागरी

नोकझोंक का वीडियो हुआ वायरल

शाहजहांपुर : युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में नामजद आरोपी के घर दबिश देने गई सदर बाजार पुलिस को सपा जिलाध्यक्ष का विरोध झेलना पड़ा। काफी नोक झोक के बाद पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

Advertisements

 

 

 

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में कुछ दिन पूर्व अन्नू यादव नाम के शख्स पर झगड़े के दौरान चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस मामले में फैजान का नाम भी शामिल था। इसी को लेकर सदर बाजार पुलिस बीती रात फैजान के घर दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खा ने पुलिस का जमकर विरोध किया।

 

 

 

तनवीर खान ने पुलिस पर आरोप लगाया कि फैजान के घर पर पुलिस दीवार फांदकर घुसी और घर के अंदर फैजान की मां बिल्कुल अकेली थी और पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और घर के अंदर तोड़ फोड़ की और आगे उन्होंने कहा झगड़े के आरोपी जेल जा चुके हैं इसके बावजूद पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में बेगुनाह लोगों को इस प्रकरण में नामित कर लगातार घर में घुसकर परेशान कर रही है

 

 

जिसको समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले भी इसी प्रकरण में 151 का चालान बाता कर पुलिस ने धोखे से सिराज को बुलाया और जेल भेज दिया है और आज बिना दरवाजा खटखटाए पुलिस घर के अंदर घुस गई इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोपी को निर्दोष भी बताया। काफी देर तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे के बाद पुलिस बगैर गिरफ्तारी के खाली हाथ वापस लौट आयी।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *