स्वीप टीम द्वाराहाट द्वारा आज मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर किया गया जागरूक

Advertisements

स्वीप टीम द्वाराहाट द्वारा आज मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर किया गया जागरूक

 ललित बिष्ट

अल्मोड़ा :  जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर एवं स्वीप नोडल तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में स्वीप टीम जगह जगह मतदाता जागरूकता अभियान चलाए हुए है।

Advertisements

 

 

स्वीप टीम द्वाराहाट द्वारा आज मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर एक कुमाऊनी गीत “हिटो करो मतदान” गीत गाकर भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया गया। साथ ही स्वीप टीम द्वारा बच्चों के माध्यम से जगह जगह नुक्कड़ नाटक,जनगीत और नारों के माध्यम से भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

 

जिलाधिकारी विनीत तोमर का भी मानना है कि जनपद में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप टीम द्वारा किए जा रहे यह प्रयास अहम साबित होंगे।साथ ही इन गीतों के माध्यम से पहाड़ी परिवेश के मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील राज,तहसीलदार तितिक्षा जोशी,खंड शिक्षा तुंजा जोशी,स्वीप प्रभारी जे पी तिवारी, राजेंद्र बिष्ट,माया मेहरा,मंजू बिष्ट मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *