विरासत दर्ज कराए जाने को विधवा ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार

Advertisements

विरासत दर्ज कराए जाने को विधवा ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : हल्का लेखपाल द्वारा विरासत दर्ज न किये जाने की शिकायत विधवा द्वारा उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर की गई है।

Advertisements

तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर निवासी मुन्ववरी पत्नी स्व मकसूद ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी अजय गौतम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके पति की 22 मई 2022 को मौत हो गई थी। शिकायत में कहा गया है कि उसके पति की आराजी गाटा संख्या215 रकवा 0,271 पति की मौत के बाद उसके नाम पर दर्ज कराने के लिए वह हल्का लेखपाल के यंहा काफी दिनों से चक्कर काट रही है लेकिन हल्का लेखपाल ने उक्त भूमि में विरासत के तौर पर उसका नाम दर्ज नही किया। हल्का लेखपाल द्वारा इस कार्य के लिए जो भी साक्ष्य मांगे गए वह भी उसने सभी उपलब्ध करा दिए हैं लेकिन इसके बाद भी उसका नाम दर्ज नही किया जा सका है।विधवा महिला ने उपजिलाधिकारी से अपना नाम दर्ज कराए जाने की गुहार लगायी है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *