महिला को प्रेम जाल में फंसाकर सात लाख के जेवर हड़पकर युवक ने दिया पीड़िता को धोखा

Advertisements

महिला को प्रेम जाल में फंसाकर सात लाख के जेवर हड़पकर युवक ने दिया पीड़िता को धोखा,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : महिला को प्यार का झांसा देकर सात लाख के आभुषण हड़प लिए और उसकी असमत लूटने के बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित महिला अब धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भटक रही है।

Advertisements

 

 

 

 

मामला थाना ठाकुरद्वारा व डिलारी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव शरीफ नगर के एक युवक का डिलारी के गांव मलकपुर में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना था जहां उसने दो बच्चों की माँ को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक महिला को शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर फरार हो गया।इस दौरान उसने महिला से करीब सात लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण ओर कुछ नकदी ऐंठ लिए। बाद में युवक महिला को धोखा देकर भाग गया । महिला के परिजन अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भटक रहे हैं।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *