उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Advertisements

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई ने 18 सूत्री मांगों को लेकर विकास खंड अध्यक्ष वीर सिंह तथा मंत्री त्रिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में विधायक नवाबजान खां को ज्ञापन सौंपा।

 

Advertisements

सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ कार्यकर्ताओं ने अपनी 18 मांगों का ज्ञापन सपा विधायक नवाबजान खां को सौंपा। ज्ञापन में 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन, राज्य कर्मियों की भांति कैशलेस चिकित्सा,प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति, प्रोन्नति,उपार्जित अवकाश, प्रतिकार अवकाश, विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन में अवधि को कम करना संबंधित मांगो को उठाया गया है। इसके अलावा चयन वेतनमान के बाद 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने संबंधी मांग पत्र दिया। साथ ही शिक्षकों की प्रोन्नति और स्थानांतरण का अधिकार सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए जाने ,ऑनलाइन प्रशिक्षण की जगह ऑफलाइन प्रशिक्षण दिये जाने की मांग करते हुए कहा गया है क्योंकि ऑनलाइन प्रशिक्षण को करने में सभी शिक्षक कुशल नहीं है।इसका कोई प्रशिक्षण भी नहीं होता है। बीआरसी केंद्र पर होने वाली बैठकों का समय स्कूल समय के दौरान ही रहे क्योंकि इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं को घर पहुंचने में देर हो जाती है और समस्या को सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष वीर सिंह, त्रिवेंद्र कुमार, अनुज चौहान,भूरे खां, निकेश कुमार,विशाल चौधरी, हरि सिंह, अश्विनी यादव, अशोक मंत्री, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नवनीत शर्मा, महमूद नासिर नुसरत इलाही,अतुल प्रताप सिंह,पीयूष शर्मा,मोहम्मद सुब्हान,मारूफ अली, मोहम्मद रफी, सहित अनेक शिक्षकों का साथ रहा।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *