अलग अलग दुर्घटनाओ में महिला व युवक गम्भीर घायल, किया गया रैफर,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक पर सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी । घायल को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जंहा से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।उधर एक अन्य दुर्घटना में एक स्कूटी सवार युवक घायल हो गया है।
सोमवार को थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम सिडलऊ नजर पुर निवासी सायबा 40 पत्नी सद्दाम हुसैन अपने देवर अरशद के साथ बाइक पर उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र स्थित गांव रायपुर जा रही थी। इसी दौरान जब उनकी बाइक ग्राम सुरजननगर पँहुची तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक पर बैठी सायबा गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जंहा चिकित्सको ने महिला की हालत को चिंताजनक बताते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।
उधर ग्राम जटपुरा निवासी विक्की पुत्र संजय अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रहा था इसी दौरान जलालपुर चौकी के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को हाइवे पर मोजूद एम्बुलेंस द्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।