मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर सफाई कर्मियों से मिले
गैरसैण
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज उत्तराखंड सरकार के बजट सत्र का चौथा दिन है। आज सदन में पेश किए गए बजट पर चर्चा होनी है। इसके साथ ही करीब 1:30 पर मंत्रिमंडल की बैठक भी प्रस्तावित है। जिसमें कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
बजट सत्र का चौथा दिन शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ी सेन गैर सैन मैं मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से उत्तराखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया इसके साथ ही स्वस्थ और सुरक्षित उत्तराखंड के काम में लगे सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश को स्वच्छ रखना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।