Advertisements
कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, सवाल को फिर टाल गए सीएम धामी
उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ये हम नहीं बल्कि सीएम धामी की वो बातें है जिसमें वह प्रश्नों को टालते हुए दिखाई दे रहे है। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने प्रश्न टालते हुए कहा कि सही समय आने पर मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाएगा। सीएम धामी का कहना है कि छह महीने काफी कम समय है और जब सही समय आएगा तब किया जाएगा। उन्होंने झा की अभी संगठन के विस्तार का काम चल रहा है और प्रदेश संगठन का काम पूरा होने के बाद जिलों में संगठन बनेंगे। बता दें कि मंत्रिमंडल में तीन पद खाली है।
Advertisements