कर्नाटक से गिरफ्तार हुई साजिशकर्ता महिला

Advertisements

कर्नाटक से गिरफ्तार हुई साजिशकर्ता महिला

हरिद्वार

शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या पर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने साल 2021 में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जीरो एफआईआर हरिद्वार पहुंचने पर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। पड़ताल में आरोप झूठे पाए गए थे, लेकिन कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट पर दोबारा जांच के आदेश दिए थे।

Advertisements

दोबारा छानबीन में सामने आया कि शांतिकुंज के ही कुछ पूर्व सेवादारों ने साजिश रचते हुए युवती से झूठे आरोप लगवाए थे। तब पुलिस ने शांतिकुंज के पूर्व सेवादार मनमोहन, हरगोविन्द, तोषण साहू, चन्द्रकला साहू, सुनीता शर्मा को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। इस मामले में तोषण साहू की पत्नी हेमलता साहू फरार चल रही थी। उसके गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म के आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने की साजिश में पुलिस ने शांतिकुंज के एक पूर्व सेवादार की पत्नी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसे कर्नाटक से गिरफ्तार कर हरिद्वार लाई है। अभी तक इस मामले में छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। महिला उपनिरीक्षक किरन गुंसाई के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर हेमलता साहू निवासी निवासी ग्राम परसदा थाना आरंग जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ को हुसनावली बेंगलुरु कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल राकेन्द्र कठैत ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक किरण गुसाईं और खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी शामिल रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *