DGP अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में फायर सर्विस के कार्यों की समीक्षा

Advertisements

अज़हर मलिक / उत्तराखण्ड

अभिनव कुमार, DGP द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में फायर सर्विस के कार्यों की समीक्षा की गयी, जिसमें अमित सिन्हा, ADG, प्रशासन, वी गुरूगेशन, ADG, पुलिस दूरसंचार, नीरू गर्ग, IG, फायर, निवेदिता कुकरेती, DIG, फायर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisements

नीरू गर्ग, IG, फायर द्वारा फायर सर्विस की जनशक्ति, उपकरणों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों, नई पहलों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।

 

अमित सिन्हा, ADG प्रशासन ने कहा कि वर्तमान में 368 फायरमैन प्रशिक्षणाधीन हैं, जिसमें 100 पुरूष व 268 महिलाएं हैं। फायर सर्विस में महिला फायरमैन नियुक्त करने में उत्तराखण्ड 8वां राज्य है। MDT/GPS के प्रयोग से रिस्पांस टाईम Minimize करें। अग्निशमन वाहनों पर GPS लगाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

समीक्षा बैठक में DGP Sir द्वारा फायर रिस्पांस टाइम सुधारने और फायर कर्मियों के प्रशिक्षण पर भी जोर देने हेतु निम्न दिशा-निर्देश दिये गये-

 

 

 

ऐसे क्षेत्रों एवं स्थानों का चिन्हिकरण कर लें, जहां आग लगने की अधिक संभावना हो या आग लगने की प्रवृत्ति अधिक हो। साथ ही उससे बचाव के लिए कार्ययोजना बनाएं।

 

 

अग्निशमन विभाग द्वारा आम जनमानस को प्रदान की जाने वाली सेवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध करने हेतु निर्देशित किया।

 

https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/the-victim-also-made-an-obscene-video-of-the-rape-of-her-aunt-at-gunpoint-and-lodged-a-complaint-with-the-police/

 

टीम बनाकर जनपदों में औद्योगिक इकाई सहित अन्य भवनों का आकस्मिक निरीक्षण कर उनका फायर सेफ्टी ऑडिट करें।

 

 

अग्निशमन कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए फायर सर्विस प्रशिक्षण केन्द्र हेतु भूमि चिन्हिकरण करने के निर्देश दिए।

 

 

अग्निसुरक्षा उपकरणों एवं वाहनों का भी ऑडिट कर लें, जिससे इनका पूरी क्षमता के साथ उपयोग किया जा सके।

 

#UttarakhandPolice

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *