खरीफ खरीद फसल को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisements

खरीफ खरीद फसल को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

खाद्य मंत्री रेखा आर्या आज रुद्रपुर स्थित जिला सभागार पहुंची जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ किसानों की खरीफ खरीद फसल 2022 को लेकर बैठक ली। बैठक में उधमसिंह नगर जिले से कई किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कत के बारे में किसानों से चर्चा की। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्यायों से विभागीय मंत्री को अवगत कराया। किसानों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को जानकारी दी कि उन्हें धान क्रय करने में नेफर्ड की और से कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नेफर्ड द्वारा उन्हें सही समय पर भुगतान नहीं किया जाता है। साथ ही कई बार अधिकारियों को नेफर्ड को धान क्रय करने का अधिकार ना दिए जाने की बात भी की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा फिर भी नेफर्ड को अधिकार दिए जाते है जिसपर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की अब नेफर्ड के क्रय केंद्र नहीं रहेंगे। बता दें कि रूद्रपुर में धान के 200क्रय केंद्र बनाए गए है जिनमें की rcf, ucf, नेफर्ड सहित कई अन्य समितियाँ शामिल है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने सभी किसानों को विश्वास दिलाया की सरकार उनके साथ है और उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *