उत्तराखंड में गर्लफ्रेंड को लेकर भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी जंग, करण माहरा ने दी सफाई
उत्तराखंड में इन दिनों गर्लफ्रेंड का मुद्दा गरमाया हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अपने गर्लफ्रेंड वाले बयान पर भाजपा के हमले के बाद सफाई दी है। करण माहरा का कहना है कि भाजपा की मानसिकता ही खराब है। उन्होंने कहा कि पुरुष की महिला मित्र को गर्लफ्रेंड ही कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनकी मानसिकता दूषित होगी उन्हें हर चीज खराब ही लगेगी क्योंकि कृष्ण भगवान ने द्रौपदी को कई बार सखा कहा था तो इसका मतलब क्या गलत हो गया किसी महिला को यदि पुरुष के साथ मित्रता है तो गर्ल को गर्लफ्रेंड ही कहा जाएगा। इतना ही नहीं करण माहरा ने कहा कि उस पार्टी की महिला देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा बलिदान दिया और इस पार्टी की महिला सोनिया गांधी जो शहीद राजीव गांधी की विधवा है जिनके लिए कई बार अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया इसके बाद भी उन्होंने नफरत नहीं की बल्कि उनका बेटा आज भी नफरत हटाओ भारत जोड़ो की राह पर है। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के गर्लफ्रेंड वाले बयान को महिला विरोधी बयान बताया था। उन्होंने कहा की यदि कांग्रेस संगठन में कोई कमी है तो उनका दायित्व बनता है कि संगठन की समस्या को सुलझाए। उनका कहना है कि कांग्रेस की हालत आज ये हो गई है की पार्टी के नेता आज तितर बितर हो गए है।