खनन माफिया बने पुलिस के लिए सिरदर्द कार्रवाई के लिए CM ने दिए DGP को निर्देश

Advertisements

खनन माफिया बने पुलिस के लिए सिरदर्द कार्रवाई के लिए CM ने दिए DGP को निर्देश

 

राजधानी देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र में खनन माफिया गैंग ने अवैध खनन वाहन की चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को ट्रैक्टर से टक्कर मार कर घायल कर दिया था इस घटना के बाद ADG कानून व्यवस्था ने जांच कर सखत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

Advertisements

 

 

 

कैंट थाना क्षेत्र में अवैध खनन के ट्रेक्टर को रोकना पुलिस के जवान को इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई खनन माफिया ने सामने आए पुलिस कर्मी को ही टक्कर मार फरार हो गया घटना के पुलिस कर्मी की दोनो टांगे घायल हो गई घटना के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि पूरे मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम को निर्देश दिए गए हैं। एसपी क्राइम पूरे मामले की जांच करेंगे।

 

 

 

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लिया है उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है। एडीजी का कहना है कि मामले में जानकारी जताई जा रही है ट्रैक्टर चालक शमीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। राजधानी देहरादून में जिस तरह से कांस्टेबल मनोज राणा पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला आया है। पुलिस काफी गंभीर मामला मान रही है देखना होगा कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी होती है।

 

 

 

 

अवैध खनन को रोकने के लिए गए पुलिस के सिपाही पर खनन माफियाओं के द्वारा ट्रैक्टर चलाए जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को बुलाकर खनन माफिया पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि इस अपराध में जो भी अधिकारी या कर्मचारी लिप्त होंगे उसने खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए भी पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *