Breaking : वाहन पर जातिसूचक शब्द लिखने पर सख्त हुई पुलिस हुए लाखों के चालान

Advertisements

Breaking : वाहन पर जातिसूचक शब्द लिखने पर सख्त हुई पुलिस हुए लाखों के चालान

 

देहरादून : यदि आपके वाहन पर जाति सूचक शब्द लिखे हैं या फिर आपके प्रोफेशन के बारे में लिखा है तो उसे तत्काल प्रभाव से हटा दीजिए, वरना आपकी गाड़ी का हो जाएगा चालान , उत्तराखंड पुलिस ने गाड़ियों पर जातिसूचक पदनाम कार्य आदि लिखवा कर घूमने वालों के खिलाफ चलाने कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। और इस अभियान में उत्तराखंड पुलिस ने 15 दिन के अंदर 1969 वाहनों के चालान काटे हैं। और इस जलाने कार्रवाई में 941000 का जुर्माना भी उत्तराखंड पुलिस ने वसूला है।

Advertisements

 

आपको बता दें कि उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियों पर जातिसूचक त्यागी, ठाकुर, यादव, खान,पंडित, क्षत्रिय राजपूताना, चौधरी, यदुवंशी, खान , पठान मलिक अंसारी, लिखा हुआ है। ऐसी सैकड़ों की तादाद पर अपनी गाड़ियों जाति का नाम या संगठन लिखवाकर प्रचार करने के साथ ही रौब जमा कर घूमते हुए दिखाई दे जाएंगी इतना ही नहीं कुछ पर तो आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें भी लिखी होती हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक नंबर प्लेट पर सिर्फ नंबर होना चाहिए। इसके अलावा अगर कुछ भी लिखा मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा लगातार ऐसे वाहनों की चलानी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *