ब्रेकिंग न्यूज़: देवभूमि पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया चारधाम प्रसाद और ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ के उत्पाद
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देवभूमि उत्तराखण्ड के दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री को उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक चारों धामों का पावन प्रसाद भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ ब्रांड के मिलेट्स (श्री अन्न) उत्पादों की भी एक भेंट-पोटली रक्षा मंत्री को सौंपी। यह अम्ब्रेला ब्रांड राज्य के कृषि उत्पादों को वैश्विक मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
राजनाथ सिंह की उत्तराखण्ड यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा रक्षा मंत्री की विशेष आधिकारिक engagements के तहत थी, जिसमें राज्य के सुरक्षा हालात और सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर भी चर्चा संभावित रही।
इस मुलाकात को उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक, कृषि और सामरिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक अहम संकेत माना जारहा है।