उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Advertisements

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

देहरादून : उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मंगलवार शाम दून में मशाल जुलूस निकाला। साथ ही, भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मारपीट प्रकरण और महिला पहलवानों के मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रोतेला ने कहा कि देश में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन में आवाज उठाती रहेगी। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयत्न कर रही है। भाजपा राज में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है, पूरा देश यह देख रहा है।

Advertisements

Leave a Comment