Uttarakhand News : पहाड़ों में डोडा पोस्त की खेती करने वालों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Uttarakhand News : पहाड़ों में डोडा पोस्त की खेती करने वालों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Advertisements

पहाड़ों में डोडा पोस्त की खेती करने वालों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Uttarakhand News : उत्तराखंड को नशे के आगोश से मुक्त कराने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं उसी कड़े निर्देशों का पालन करते हुए लगातार पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान चला रही हो इसी अभियान के तहत, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

पहाड़ों में डोडा पोस्त की खेती करने वालों के विरुद्ध टिहरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही 0.85 हैक्टेयर अवैध अफीम डोडा पोस्त की फसल को किया नष्ट आरोपी की संपत्ति होगी जब्त एसएसपी टिहरी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश

नशे की बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया गया है जिसमे बताया गया की 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त उत्तराखंड बनाया जायेगा और निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी में नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध नशे की बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया गया हे

Advertisements

और इस आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी और क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन में और थानाध्यक्ष केम्पटी के नेतृत्व में दिनांक- 18.05.2023 को थाना केम्पटी क्षेत्र अंतर्गत मांडवी का डांडा, ग्राम अगारना के पास अफीम डोडा पोस्त की खेती होने की खबर मिलती हे

उसी समय 2 बजे पुलिस की टीम और चिकत्सा अधिकारी डॉ राहुल कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल को सूचना दी और वही मोके पर बुलाया

चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल कुमार के दिशा निर्देशन में टिहरी पुलिस के द्वारा अवैध अफीम डोडा पोस्त के 12 खेतों करीब 0.85 हैक्टेयर खेती को नष्ट कर दिया गया

और राजस्व अभिलेखों की रिपोर्ट से पता चलता हे की अभियुक्त

1. राजेंद्र सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम अगारना पट्टी छजुल्ला थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल

2. किंदर सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी उपरोक्त आदि के विरुद्ध थाना केम्पटी पर मु0अ0सं0- 13/2023 धारा- 8/18 /29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गयाI ।इस नियम के अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने थानाध्यक्ष केम्प्टी को अभियुक्तों के द्वारा नशे की खेती से जो कमाई गई हे उस संपत्ति का ब्योरा लेकर उसको जब्त करने के आदेशदिए गए हे

टिहरी पुलिस के द्वारा इस साल अवैध अफीम की 1.166 हेक्टेयर खेती को ख़तम कर दिया गया हे और 49 अभियुक्तों के खिलाफ कुल 05 मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके हैं।

पुलिस टीम

1- अमित शर्मा थानाध्यक्ष केम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल।
2- उप निरीक्षक प्रवीन कुमार चौकी प्रभारी नैनबाग जनपद टिहरी गढ़वाल।
3- उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह नेगी थाना केम्प्टी।
4. हे0का0 मेराज आलम थाना केम्प्टी।
5.का0 मानेश्वर चौहान थाना केम्प्टी।
6.म0 का0 डोली रावत थाना कैंपटी

नाम पता अभियुक्त गण

1. राजेंद्र सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम अगारना छजुल्ला थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल
2. किंदर सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी उपरोक्त केम्पटी टिहरी गढ़वाल।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *