Uttarakhand News : आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Uttarakhand News : आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
Advertisements

Uttarakhand News : आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Uttrakhand news : आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की ओबीसी कार्यसमिति की प्रदेशभर में बैठक जारी है। आज हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित निजी होटल में हुई ओबीसी कार्यसमिति में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

कार्यसमिति में ओबीसी मोर्चे से जुड़े सभी पदाधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग का गठन कर ओबीसी समाज के लिए बड़ा काम किया है।

वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता चुनावों के लिए पूरे जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *