विवाहिता ने पति व अन्य ससुराल वालों पर लगाये गम्भीर आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Advertisements

विवाहिता ने पति व अन्य ससुराल वालों पर लगाये गम्भीर आरोप, पुलिस को दी तहरीर,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने की शिकायत पीड़िता द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की गई है।

Advertisements

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर निवासी एक युवती की शादी 4 वर्ष पूर्व थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम ढकिया पीरू निवासी एक युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि उसके मायके वालों द्वारा दिये दहेज से उसका पति, जेठ, जेठानी, आदि खुश नहीं थे और अक्सर दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। विवाहिता का ये भी आरोप है कि उसके जेठ अक्सर उंसके साथ अश्लील हरकतें करते थे और कई बार उसके साथ गलत करने का भी प्रयास किया जब यह बात उसने अपने पति को बताई तो उसने उल्टे उसके साथ मारपीट की।इन बातों से तंग आकर वह अपने पति के साथ राजपुर नांदेही में किराए के मकान में रहने लगी आरोप है कि वँहा उसके पति का एक दोस्त घर आता था और वह भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।

 

 

 

 

विवाहिता का कहना है कि जब उसने अपने पति से शिकायत की तो उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया तब वह अपने मायके आ गई। 23 मई को वह अपने गांव में लगने वाले बैसाखी के मेले में गई थी जंहा उंसके पति का दोस्त भी उनके आगे पीछे घूम रहा था।इस दौरान उन्हें गांव का एक लड़का मिला जो अपने 5 सौ रुपये मांग रहा था तभी उसके पति के दोस्त ने उससे बात करते हुए फ़ोटो खींच लिया और उसके पति को भेज दिया। जिसपर उसके पति ने उसे अपने घर बुलाया और बुरी तरह मारपीटकर पुनः घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगायी है।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *