विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का हुआ आयोजन,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद की ओर से आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डिलारी में भारतवर्ष के विभाजन के समय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की 1905 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना के होते ही तथा 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना होने पर ही देश विभाजन की ओर बढ़ चला था। इसी समय मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के विभाजन की आधारशिला रख दी थी। जवाहरलाल नेहरू तथा महात्मा गांधी ने भी उनके आगे नतमस्तक हो गए थे इस कारण उस समय हिंदुओं पर अत्याचार किए गए थे सन 1935 में अंग्रेजों ने महसूस किया की क्रांतिकारी आंदोलन के कारण देश को आजाद करना पड़ेगा इस पर अंग्रेजों ने राष्ट्रीय झंडे को बनाने में मुसलमान के लिए तुष्टिकरण का कार्य किया भारत का राष्ट्रीय गीत तथा राष्ट्रगान बनाने में भी जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी ने मुस्लिम तुष्टिकरण का नमूना पेश किया ।
इसके बाद 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान का उदय हुआ। इस कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर वीर सिंह सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला मुरादाबाद अध्यक्ष आकाश पाल ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, जिला मंत्री भाजपा भानू प्रताप सिंह, नवीन चौधरी, गजेंद्र पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, अखिलेश बिश्नोई, सचिन राणा, दिनेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, जितेंद्र चौहान, नागेंद्र लांबा, पंकज सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।