यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : शनिवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ जिलाध्यक्ष दीपक वाल्मीकि के आदेश पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शाखा कार्यालय पर एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2024 के लिए वार्षिक चुनाव पर चर्चा की गई तथा गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2024 के वार्षिक चुनाव को बेहद शान्ति पूर्ण रूप से संपन्न किया जायेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि जिले की सभी शाखाएँ पहले से ही भंग चल रही हैं और वर्ष 2024 के लिए चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है इसी क्रम में नगर ठाकुरद्वारा में शाखा महामंत्री एवं शाखा अध्यक्ष के पदों पर चुनाव होना तय किया गया है जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष दीपक वाल्मीकि को एवं नगर शाखा के समस्त कर्मचारियों द्वारा राकेश हमराही को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। मीटिंग में सर्व सहमती से चुनाव अधिकारियों के द्वारा तय की गई तिथि अनुसार चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
अतः वर्ष 2024 के लिए चुनाव कार्यक्रम निम्न अनुसार होंगे जिसमे 2 व 3 जनवरी 2024 को नामांकन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दिनांक 4 जनवरी 2024 को नाम वापसी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, 4 जनवरी को पर्चों की जाँच दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
दिनांक 5 जनवरी 2024 को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिनांक 10 जनवरी 2024 को चुनाव हेतु वोटिंग होगी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दिनांक 10 जनवरी को ही वोटों की गिनती दोपहर 2 बजे से एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा शाम 5 बजे होगी।
https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/goonda-act-action-taken-against-three-accused/
मीटिंग में देवेन्द्र नागपाल, राजकुमार राजा राजेश कुमार, वाल्मीकि राकेश हमराही, देव सिंह नाशवान, आकेश कुमार, धर्मेन्द्र, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, इन्द्र कुमार, आदि समस्त सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।