कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, सत्याग्रह कर दागे तीखे सवाल

Advertisements

कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, सत्याग्रह कर दागे तीखे सवाल

हरिद्वार जिला पंचायत चुनावों 8 सीटों पर सिमट कर रह गई कांग्रेस सरकार पर पंचायत चुनावों में धांधली का आरोप लगा रही है। आज हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता के साथ धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस धरने को सत्याग्रह का नाम दिया। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि हरिद्वार में संपन्न हुए जिला पंचायत चुनावों में प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर धांधली की है और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लोकतंत्र की हत्या बताया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि 44 सीटों वाले जिला पंचायत बोर्ड में जनता ने भाजपा को भी बहुमत नहीं दिया है लेकिन बीजेपी धन बल के आधार पर जिले में बोर्ड बनाने जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर जिला पंचायत में मैंडेट छीनने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा के हाथ 13 सीटें आई है जिसमें आपने देखा होगा की 3 सीटों पर रिकाउंटिंग के बाद भाजपा का प्रत्याशी विजयी घोषित हुआ। ऐसे में भाजपा ने जिस तरीके से 13 सीटों को पाने के लिए धन बल और लोगों को डरा धमकाने के साथ ही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विजय हासिल की है इसी के विरोध में आज कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया है। उधर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई वाले सत्याग्रह में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी गायब रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *