चंदन नगर की बेटी निधि का एमबीबीएस में चयन, समाज ने सम्मान और सहयोग से बढ़ाया मान

Advertisements

 चंदन नगर की बेटी निधि का एमबीबीएस में चयन, समाज ने सम्मान और सहयोग से बढ़ाया मान

सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

सीमित संसाधनों और मुश्किलों के बीच जब इरादे फौलादी हों, तो कामयाबी खुद ब खुद कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रामनगर (नैनीताल) के मालधन नंबर-1 स्थित चंदन नगर कॉलोनी की रहने वाली निधि ने, जिनकी इस उपलब्धि की गूंज आज पूरे क्षेत्र में सुनाई दे रही है। जागन सिंह की बेटी निधि ने अपनी लगन और दिन-रात की कड़ी मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में एमबीबीएस (MBBS) की सीट हासिल कर अपने डॉक्टर बनने के सपने की पहली नींव रख दी है। निधि की इस शानदार सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे चंदन नगर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

इस गौरवमयी उपलब्धि पर निधि की आगे की राह को सुगम बनाने और समाज की बेटियों को प्रेरित करने के लिए एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एससी/एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मदन शिल्पकार की ओर से होनहार बेटी को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, उनकी आगे की मेडिकल पढ़ाई में सहयोग के रूप में ₹10,000 की प्रोत्साहन एवं वित्तीय सहायता राशि भी सौंपी गई। चंदन नगर की इस बेटी की सफलता आज पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरी है और चारों तरफ से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »