मासूम के खेल में खौफनाक मोड़: जसपुर में बैडमिंटन के विवाद ने ली 11 साल के बच्चे की जान

Advertisements

मासूम के खेल में खौफनाक मोड़: जसपुर में बैडमिंटन के विवाद ने ली 11 साल के बच्चे की जान

अज़हर मलिक

शाम का वक्त था, गलियों में हमेशा की तरह बच्चों की हंसी और शोर गूंज रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि खेल-खेल में होने वाली एक छोटी सी तकरार, चंद मिनटों में खूनी वारदात में बदल जाएगी और एक हंसता-खेलता परिवार जिंदगी भर का दर्द पा लेगा। जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर स्थित मोहल्ला छिपीयान में बैडमिंटन के खेल के दौरान बच्चों के बीच अचानक कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर एक 9 साल के बच्चे ने तैश में आकर 11 साल के साथी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वार इतना अचानक और गहरा था कि आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्चा मौके से फरार हो गया।

Advertisements

खून से लथपथ 11 साल का मासूम हिम्मत जुटाकर खुद को बचाने के लिए गली के सामने बने एक मेडिकल स्टोर पर पट्टी कराने पहुंचा। लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि मेडिकल के सामने पहुंचते ही वह अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। बच्चे को लहूलुहान हालत में गिरते देख इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बदहवास परिजन और स्थानीय लोग मासूम को लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सांसों की डोर टूट चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और फरार नाबालिग की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे और दहशत में डाल दिया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »