ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisements

ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

काशीपुर : ब्लाॅक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत कर कानून की जानकारी देने के साथ ही उनकी तमाम समस्याओं के निवारण के संबंध में जागरूक किया गया। ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने की।

 

Advertisements

 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराने हेतु उन्हें कानून की पूरी जानकारी से अवगत कराया गया। इसके अलावा महिलाओं के समक्ष आने वाली विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों के निवारण के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानूनी जानकारी होना आवश्यक है। इस हेतु उनमें जागरूकता की भावना जागृत करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विधिक से संबंधित किट महिलाओं को प्रदान की गई।

सचिन कुमार पाठक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *