खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट

Advertisements

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट

 

तीन दशक से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित है खोर क्षेत्र : अरविंद श्रीवास्तव

Advertisements

 

निर्धन और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है – अरविंद श्रीवास्तव

 

रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के पीछे स्थित खोर गांव में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को जाना और एक जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों की आत्मा में ईश्वर का वास होता है और उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग तीन दशक से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद खोर गांव आज भी नगरीय मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।

दीपावली के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में 101 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली किट वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित पर्यावरण सदस्य स्वामी जितेंद्र भारतीय ने कहा कि अरविंद श्रीवास्तव तीन दशकों से समाज सेवा के कार्य नियमित रूप से करते हैं, यदि अरविंद श्रीवास्तव को संवैधानिक दायित्व सरकार प्रदान करती है तो निश्चित रूप से आम जनता की समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस अवसर पर अखिल त्रिपाठी, संतोष कुमार, दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »