बसपा ने मोईन खान को सौंपी काशीपुर महानगर अध्यक्ष की कमान, अल्लीखां बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला
अज़हर मलिक
काशीपुर में बहुजन समाज पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नया नया विस्तार देते हुए पार्टी हाईकमान ने अल्ली खां निवासी मोईन खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को अल्लीखां स्थित बैठक स्थल पर आयोजित काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद अहम और रणनीतिक बैठक में मोईन खान को सर्वसम्मति से बसपा का काशीपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उधम सिंह नगर के बसपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अख्तर अली महागीर तथा काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष हरज्ञान सिंह भारती की गरिमामयी मौजूदगी में हुए इस ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावी रणनीतियों को मजबूती देना, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और महानगर स्तर पर बसपा के आधार को और अधिक सशक्त बनाना था।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मोईन खान की ताजपोशी पर उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि मोईन खान के कुशल नेतृत्व में महानगर क्षेत्र में बहुजन समाज के अधिकारों और हितों की लड़ाई को और तेजी से लड़ा जाएगा, साथ ही संगठन का दायरा हर वर्ग तक पहुंचेगा। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष ने पार्टी की शीर्ष प्राथमिकता और बहुजन आंदोलन के सिद्धांतों पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।
इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें वब्लू खान, फिरोज खान, रिजवान, गफ्फार खान, आमिर अली, रियासत अली, अतीक खान, नाहिर, आवेश, अनु सिद्दीकी, नदीम खान, माहिरून खान, नाजिम खान, लक्खी, अभिषेक ठाकुर, जावेद हुसैन, साजिद खान और शाह सहित दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे मोईन खान के नेतृत्व में काशीपुर महानगर के कोने-कोने में बसपा का झंडा बुलंद करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाएंगे।