भारत में फिर से बढ़ा कोरोना का प्रकोप पिछले 24 घंटो में 4435 नए केस दर्ज किये गए

Advertisements

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है। कोरोना के नए मामलो में 46% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 4435 नए मामले पिछले 24 घंटो के भीतर दर्ज किये जा चुके है और 15 लोगों की मौत दर्ज हुई है। अगर बात की जाये पाजिटिविटी रेट की तो वह 3.38% है और 2.79% वीकली पाजिटिविटी रेट है। भारत मे एक्टिव मामलो की संख्या लगभग 23,091 है। वही बात की जाए रिकवरी रेट की तो वह 98.76% है, जिसमें 2,508 लोगो ने कोरोना से जंग मे जीत हासिल की। वहीं रिकवरी की कुल संख्या 4,41,79,712 है।
दिल्ली मे लगभग एक महीने पहले तक कोई मरीज़ अस्पताल में भर्ती नहीं था। 30 मार्च को मरीजों की संख्या 54 हुई जबकि 4 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 96 हो गयी। इसी तरह मुंबई मे महीना भर पहले 2 मरीज़ ही अस्पताल में भर्ती थे जो कि 30 मार्च को बढ़कर 57 हो गए और 4 अप्रैल को मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गयी।
भारत मे मंगलवार को कोरोना से संक्रिमित लोगों की कुल संख्या 4,47,29,284 हो गई थी जिसमें 3038 मामले मंगलवार को ही दर्ज हुए थे और 9 लोगों की मौत हुई थी। वहीं अगर बात करे राजधानी दिल्ली की तो वहा 27 अप्रैल 2022 के बाद मंगलवार को सर्वाधिक मामले दर्ज हुए जिसकी संख्या 521 थी, इसी दिन एक मरीज़ की मौत भी हुई। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मृतको की संख्या 26,533 हो गयी. उत्तराखंड में भी कोरोना से 3 मौत के आकड़े पिछले 20 दिनों में दर्ज किये गये।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *