नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद कायम ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘कारा’ ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी

नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद कायम ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘कारा’ ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी
Advertisements

नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद कायम ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘कारा’ ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी

सिनेमाघरों में गुरुवार को बॉक्स ऑफिस का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है, तो वहीं साउथ सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म ‘कारा’ ने आते ही धमाकेदार शुरुआत कर दी। इसके अलावा ‘केडी-द डेविल’, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी कमाई के मामले में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

‘भूत बंगला’ की रफ्तार बरकरार

दो हफ्ते पूरे कर चुकी अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने गुरुवार को 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 13वें दिन की कमाई के बराबर रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 128.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि वीकेंड तक फिल्म 150 करोड़ क्लब के करीब पहुंच सकती है।

‘भूत बंगला’ की रफ्तार बरकरार
‘भूत बंगला’ की रफ्तार बरकरार

‘कारा’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम

धनुष स्टारर साउथ फिल्म ‘कारा’ ने रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की। फिल्म को साउथ बेल्ट के साथ हिंदी दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्शन और इमोशनल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है।

Advertisements
‘कारा’ ने ओपनिंग डे पर दि
‘कारा’ ने ओपनिंग डे पर दि

‘केडी-द डेविल’ की ठीक-ठाक शुरुआत

साउथ की दूसरी रिलीज ‘केडी-द डेविल’ ने पहले दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि फिल्म की ओपनिंग ‘कारा’ जितनी बड़ी नहीं रही, लेकिन वीकेंड में इसके कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

केडी-द डेविल’ की ठीक-ठाक शुरुआत
केडी-द डेविल’ की ठीक-ठाक शुरुआत

‘धुरंधर 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस की बादशाह

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 43वें दिन भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने गुरुवार को 1.31 करोड़ रुपये कमाए। अब तक इसका कुल कलेक्शन 1,135.04 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

धुरंधर 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस की बादशाह
धुरंधर 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस की बादशाह

‘माइकल’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार

माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये हो गया है। म्यूजिक और डांस प्रेमियों के बीच फिल्म को खासा पसंद किया जा रहा है।

‘माइकल’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार
‘माइकल’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार

 

https://ndtv.in/bollywood/29-year-old-actor-movie-collected-4150-crore-on-box-office-fans-asking-why-removed-controversies-of-michael-11455445

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *