सिस्टम 22 मई को प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी

सिस्टम 22 मई को प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी
Advertisements

नई दिल्ली: OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सिस्टम की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 22 मई को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी।

अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दमदार लीगल ड्रामा है, जो इंसाफ, ताकत और नैतिकता के बीच चलने वाली जंग को बेहद रोमांचक तरीके से पेश करती है। फिल्म की कहानी एक प्रभावशाली पब्लिक प्रॉसीक्यूटर और एक साधारण कोर्ट स्टेनोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मिलकर दबे हुए सच को सामने लाने की कोशिश करते हैं।

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडेय और सायंदीप गुप्ता भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Advertisements

‘सिस्टम’ सिर्फ कोर्टरूम की कहानी नहीं है, बल्कि यह दो अलग-अलग पृष्ठभूमि से आई महिलाओं के संघर्ष और उनके बीच बने रिश्ते को भी दिखाती है। जहां एक ओर नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) एक हाई-प्रोफाइल प्रॉसीक्यूटर हैं, वहीं सारिका रावत (ज्योतिका) एक साधारण परिवार से आने वाली स्टेनोग्राफर हैं। दोनों मिलकर सच्चाई और इंसाफ के लिए ताकतवर लोगों से टकराने का साहस दिखाती हैं।

फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तस्नीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है, जबकि पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने इसे प्रोड्यूस किया है।

प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक के अनुसार, यह फिल्म दर्शकों को हर मोड़ पर चौंकाएगी और अपनी दमदार कहानी के जरिए उनसे गहरा जुड़ाव बनाएगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सिस्टम’ 22 मई को रिलीज के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *