एक बार फिर किसानों में आक्रोश बाजपुर में किसानों प्रदर्शन

Advertisements

एक बार फिर किसानों में आक्रोश बाजपुर में किसानों प्रदर्शन

अज़हर मलिक

एक बार फिर प्रदेश में किसानों को में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जनपद उधम सिंह नगर के भाजपा में किसानों ने राज्य सरकार और चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भुगतान ना होने पर बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी बाजपुर में स्थित चीनी मिल में किसानों का भुगतान ना होने पर आक्रोशित किसानों ने चीनी मिल में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली खो जाने से भी रोक दिया तो वही प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे चीनी मिल के जीएम ने किसानों से वार्ता की और जल्द गन्ने का भुगतान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों का आक्रोश थोड़ा सा कम हुआ और चीनी मिल का गेट खोल दिया।

Advertisements

 

 

बाजपुर के चीनी मिल में गन्ना किसान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां किसानों ने प्रदेश सरकार और चीनी मिल प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चीनी मिल के गेट को बंद करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि चीनी मिल को चलते हुए 2 माह से ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार और चीनी मिल प्रशासन द्वारा किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे किसानों के सामने काफी परेशानियां आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया गया तो किसान चीनी मिल को पूर्ण रूप से बंद करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी चीनी मिल प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी। वही मौके पर पहुंचे चीनी मिल के जीएम हरवीर सिंह ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। चीनी मिल के जीएम ने किसानों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री से वार्ता की जाएगी और जल्द से जल्द आपका गन्ने का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *