बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आक्रोश, हिंदूवादी संगठनों ने फूंका पुतला, केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Advertisements

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आक्रोश, हिंदूवादी संगठनों ने फूंका पुतला, केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

: बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, मोहम्मद यूनुस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की अपील।

लालकुआं (नैनीताल)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समुदाय पर हो रहे हिंसक हमलों और अत्याचारों के विरोध में देशभर में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज लालकुआं में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और कोतवाली चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया।

Advertisements

 

 

बजरंग दल के प्रखंड मंत्री पिंकू चंद्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब से बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार आई है, तब से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में तेजी आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां सरकार के संरक्षण में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

 

 

प्रदर्शन के दौरान युवा नेता मन्नू गोस्वामी और मनोज गुप्ता ने कहा कि इस्लामिक जिहाद और आतंकवाद को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं को कमजोर समझने की भूल न करे। वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्मादी भीड़ कभी किसी देश का भला नहीं कर सकती और यदि वहां की सरकार ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया, तो हालात और भी बदतर हो सकते हैं।

 

विहिप और बजरंग दल ने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त राजनयिक और ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, हिंसा में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग भी उठाई गई।

 

इस विरोध प्रदर्शन में हिंदूवादी नेता शोवित त्यागी, अनिल मलकानी, राधे श्याम यादव, विक्रम राणा, मन्नू गोस्वामी, बोबी सम्बंल, गोविन्द राणा, अरूण जोशी, विजय शर्मा, मनोज गुप्ता, दिनेश आर्य, नितेश शर्मा, रजनीश कुमार, विकास गुप्ता, अभिषेक झा, और आकाश मथुर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *