एसटीएफ ने की पच्चीस हजार के इनामी कुख्यात की गिरफ़्तारी ऊधम सिंह नगर
एसटीएफ के मिशन इनामी में 26 अपराधी अभी तक गिरफ्तार
एसटीएफ ने धर दबोचा फिर एक और कुख्यात गौ–वंश तस्कर जिसकी गिरफ्तारी के लिए घोषित था, 25000 रुपए का इनाम।
उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई
जनपद ऊधम सिंह नगर के फरार 25000 रु.के ईनामी गोवंश तस्कर जाकिर को जिला अस्पताल रूद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार इनामी अपराधी जाकिर थाना किच्छा के मु0अ0सं0 181/2022, धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में पिछले 10 माह से वांछित चल रहा था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट लगातार कार्य कर रही थी।
इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु कुमाऊं में हमारी टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था। एसटीएफ द्वारा उसकी गिरफ्तारी कल देर रात में रूद्रपुर क्षेत्र से की गई है और उसे वहां से लाकर थाना किच्छा में दाखिल किया गया है।
एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह व आरक्षी गुरवंत सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
उत्तराखंड के अन्य इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और धरपकड़ के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमें लगातार प्रयास कर रही है।
https://youtu.be/a1JTjDryATI