रामनगर न्यायलय से फरार चल रहे वारंटियो पर पुलिस का दमदार प्रहार एक भगोड़ा गिरफ्तार।
सलीम अहमद साहिल
एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देशों पर चल रहा ऑपरेशन प्रहार अब फरार वारंटियो के गले की फांस बनता नजर आ रहा है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व ऑपरेशन प्रहार के तहद वारंटियों पर रामनगर पुलिस सर्जिकल एक्शन कर उनको बचने का मौका नहीं दे रही है
रामनगर में कानून से भागना अब आसान नहीं रह गया है। क्योंकि यहां पुलिस सिर्फ केस दर्ज नहीं करती, बल्कि अंजाम तक पहुंचाती है।
खताड़ी क्षेत्र के मोती मस्जिद के पास रहने वाले शकील पुत्र मौ0 अतीक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ जैसी गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को आखिरकार रामनगर पुलिस ने चार साल बाद दबोच ही लिया। ये वही मामला है जिसमें 28.05.23 को थाना हाजा पर FIR NO-213/23 धारा 147/323/504 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस केस का मुख्य आरोपी मौ0 अनस पुत्र मौ0 अतीक, जो पिछले चार सालों से फरार चल रहा था, पुलिस और न्यायालय दोनों की नजरों में चढ़ा हुआ था। अदालत द्वारा उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया जा चुका था, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
लेकिन कहते हैं ना कानून के हाथ लंबे होते हैं और रामनगर पुलिस ने इस कहावत को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया।
लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और सटीक रणनीति के दम पर 03.05.26 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही उ0नि0 राजकुमारी ने बिना देरी किए अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी… और फरार चल रहे आरोपी मौ0 अनस को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रामनगर पुलिस अब वारंटियों के खिलाफ एक सख्त और लगातार अभियान चला रही है। जो भी कानून से भागने की कोशिश करेगा, उसे इसी तरह पकड़कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
रामनगर पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं बल्कि उन सभी फरार वारंटियों के लिए सख्त चेतावनी है, जो अब तक कानून की आंखों में धूल झोंककर बचते फिर रहे हैं।
पुलिस टीम मे
उ0नि0 राजकुमारी
का. संजय सिंह
का. संजय



