नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम रामुवाला गनेश निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि 5 फरवरी की शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आज़ाद नगर का रहने वाला नावेद पुत्र जाबिर उसकी 16 वर्षीय भांजी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।



