सोने की चेन छीनकर भागने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज,सीसीटीवी से हुई पहचान

Advertisements

सोने की चेन छीनकर भागने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज,सीसीटीवी से हुई पहचान,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : घर जा रहे युवक की गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर झपटमार फरार हो गया था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की थी जिसपर सी सी टी वी की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisements

 

 

 

 

 

चार दिन पहले रात में लगभग 11 बजे नगर के बड़ी कोठी निवासी शिवओम पुत्र स्व शक्ति सिंह काशीपुर से लौट कर आया था। वह पैदल ही बड़ाबाजार से सनातन धर्म हिन्दू इंटर कालेज वाली गली से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उसके गले में पड़ी सोने की चेन खींच कर उसे धक्का देकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया। ये घटना पास ही लगे एक सी सी टी वी में भी कैद हो गई जिसमें चोर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

 

 

 

 

पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर कोतवाली पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद घटना की जांच शुरू करते हुए सी सी टी वी को खंगाला जिसमे आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र शब्बीर निवासी वार्ड नं 9 के रूप में कई गई है।कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *