कांग्रेस कमेटी का किया गया विस्तार,कई नए लोग शामिल,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : रविवार को नगर के मुस्लिम इंटर कालेज के सभागार में नगर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने को लेकर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस दौरान पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ही कई नए लोगो को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहचाने का आव्हान किया गया। पूर्व विधायक मोहम्मद उल्ला चौधरी अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर में संगठन की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें संगठन को मजबूती दिलाने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो देश के हर एक कोने में बसे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज को सुनना चाहती है, उनसे जुड़ना चाहती है। कार्यकर्ताओं के जरिए ही पार्टी आम जन तक अपना संदेश पहुंचाएगी। इस दौरान महासचिव संजीव सिंघल,नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लारेब मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी , महासचिव अब्दुल्ला अंसारी, सैफुल्ला चौधरी, नावेद सिद्दीकी, सलमा आगा, शरीफ आजाद, हाजी मुस्तकीम, हाजी याकूब क़ुरैशी,हाफिज वसीम, मोइन क़ुरैशी, शमशेर, वाजिद अंसारी, हाजी भूरा अंसारी, सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।