डीएम ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण किया
फै़याज़ साग़री
शाहजहांपुर : डीएम ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण किया। सस्ते गल्ले की दुकान में खाद्यान्न अव्यवस्थित ढंग से तितिर-वितर फैला मिला एवं दुकान में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कोटेदार रामलड़ैते को नोटिस देने के निर्देश दिए।
स्टॉक में माह जून में वितरण किये जाने हेतु चावल के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि चावल बांटने की तारीख आ गई है अब वितरण कराया जाएगा। डीएम ने संबंधित एआरओ को उक्त दुकान के स्टाक की जांच कर पूरी रिपोर्ट से अवगत कराने हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने वजन मशीन को चेक किया और ई-पॉस मशीन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लाभार्थियों का खाद्यान्न वितरण के दौरान सही प्रकार से पूरा वजन किया जाये। किसी प्रकार की घटतौली की शिकायात प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।



