भगवान परशुराम धाम के लिए भूमि दान, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
अज़हर मलिक
मुरादाबाद में आयोजित पूरे देश के ब्राह्मणों के सम्मेलन में गूंजा उत्साह का शंखनाद, जब एक एकड़ भूमि भगवान परशुराम धाम के लिए दान करने की घोषणा हुई। इस कदम को सभी ने जोरदार तालियों से सराहा।
किलावली (उधम सिंह नगर) के डुमरिया क्षेत्र से यह पहल धार्मिक आस्था और सामाजिक विकास का प्रतीक बनी। सम्मेलन में यह घोषणा की गई कि यह भूमि भगवान परशुराम धाम के निर्माण के लिए समर्पित होगी, जो ब्राह्मण समाज की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करेगी।
इसके साथ ही, सरकार की सीप्लेन उड़ाने और नाव चलाने की योजना का स्वागत किया गया। इस योजना से कॉर्बेट क्षेत्र और आसपास के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा। जसपुर, काशीपुर, रामनगर, मलधन और किलावली जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को अपने गांव-शहर में ही काम के अवसर मिलेंगे। इस पहल से कॉर्बेट क्षेत्र और उधम सिंह नगर आने वाले समय में प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हो सकते हैं।
