महिला कांस्टेबल पर दहेज लोभी ससुरालजनों ने अत्याचार की सीमाएं लांघी, पति सहित आठ के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कांस्टेबल के ससुरालजनों ने शादी के एक साल 5 माह के भीतर ही सभी सीमाएं तोड़ कर 10 लाख रूपए और कार की मांग को लेकर जिंदा जलाने का प्रयास करते हुए उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया।
घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति और जेठ, जेठानी सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती जनपद बुलंदशहर में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। उसका विवाह 1 साल 5 माह पूर्व जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात के कांकरखेड़ा निवासी मनोज कुमार के साथ हुआ था। महिला कांस्टेबल के पिता ने 20 लाख रुपया खर्च कर शादी की थी। कांस्टेबल के पति को उपहार स्वरूप पांच लाख़ रुपया नकद भी दिया था। आरोप हे कि 10 लाख रुपया और चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर कांस्टेबल के साथ पति और जेठ ने दुर्व्यवहार किया।
बीती 26 फरवरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। महिला कॉन्स्टेबल ने पति मनोज कुमार, ससुर थान सिंह, सास कमलेश देवी, जेठ मुकेश और जेठानी ज्योति, राखी पता अज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है ।



