हर व्यक्ति में उसी ईश्वर का नूर है,सद्गुरु

Advertisements

हर व्यक्ति में उसी ईश्वर का नूर है,सद्गुरु,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : रविवार को निरंकारी सत्संग भवन पर मासिक साधसंगत का आयोजन हुआ। जिसमें प्रचारक ज़ोन ईंचार्ज संजीव अग्रवाल जी बरेली ने सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष पेश किया।

Advertisements

 

 

 

 

 

प्रचारक जी ने कहा कि पूर्ण सतगुरु ब्रह्म ज्ञान की रोशनी से संसार का पथ-प्रदर्शन करने आता है और मोक्ष प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि जब धरती पर धर्म की हानि होती है,तब परमात्मा सद्गुरु के रूप में अवतार लेता है और अपने भक्तों को ब्रह्म ज्ञान देकर उनका कल्याण करता है। सद्गुरु सदैव अभियान मिटाने आते हैं। ब्रह्म ज्ञानी चेतन रहते हुए अपने जीवन को सतगुरु के आदेश अनुसार व्यतीत करता है।

सतगुरु बताता है कि सब में एक ही नूर है। जाति-धर्म के बंधनों से मुक्त करते हुए ब्रह्म ज्ञान देकर जीवन को सहज बनाता है तथा ईश्वर को जानकार ही हमें भक्ति करनी चाहिए।सद्गुरु की भक्ति करने से मनुष्य को दैहिक,दैविक और भौतिक कष्ट नहीं होते हैं। आगे कहा कि संत महात्मा जब धरती पर आते हैं हर तरफ सुगंध फैलाते हैं।

 

 

 

 

 

मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता जी ने कहा कि हमें सत्संग को महत्व देना चाहिए। सेवादल संचालक महात्मा रामकुमार सिंह ने सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा से जीवन की बुराईयां दूर होती हैं तथा डॉ नरेश कुमार चौहान ने आई हुई साधसंगत का धन्यवाद किया।

 

 

 

 

 

मंच संचालन नरेश चंचल ने किया तथा सत्संग में ओमप्रकाश सिंह, हेमेंद्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र नागपाल,रघुनाथ सिंह , मुकेश चौहान,मुनेश कुमार,चंद्र कौशिक, योगेश, एडवोकेट रामकुमार सिंह,कुलदीप,जयप्रकाश सिंह, वंदना रानी, ममता,मुस्कान, प्रीति राजबाला ,मेघा अग्रवाल, पूनम शर्मा, शशि ,माला सिंह, कृपा देवी, संगीता, निशा आदि ने भाग लिया।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *