नवागत उपजिलाधिकारी से मिले भाजपाई, समस्याओं से कराया अवगत

Advertisements

नवागत उपजिलाधिकारी से मिले भाजपाई, समस्याओं से कराया अवगत

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उप जिलाधिकारी मनी अरोड़ा का स्वागत किया कर उन्हें नगर की समस्याओं से अवगत कराया।

Advertisements

 

 

 

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवागत उप जिलाधिकारी से मुलाक़ात कर उनका नगर आगमन पर स्वागत किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जैसे नगर में कुड़का नदी पर किए गए स्थाई अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया जाए, तालाब नदी तथा कुओं पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए, नगर में प्रवेश करने वाले रेत बजरी के डंपर तथा राख की ट्रालियों को सुबह 7 से रात्रि 9 तक प्रवेश करने पर रोक लगे, नगर में लगने वाले शनिवार के बाजार को मुंडो रोड पर लगवाया जाए,

 

 

 

 

नगर में आबादी के बीच बने कबाड़ तथा केमिकल कृषि दवाइयां के गोदाम को तुरंत हटाया जाए, पशुपति फैक्ट्री की चिमनी से निकलने वाले कार्बन को रोका जाए, उप जिलाधिकारी ने इन सभी समस्याओं पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। भाजपा के इस प्रतिनिधि मंडल में नगर मंडल महामंत्री दिनेश कुमार प्रजापति आशुतोष अग्रवाल विधानसभा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, नागेंद्र लांबा, बजरंग दल के पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, मुकेश चौधरी,आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *