आगामी त्योहारो को लेकर कोतवाली में हुई अमन कमेटी की बैठक

Advertisements

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : रविवार को कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दूर दराज से आये लोगों से कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह द्वारा उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया।

 

Advertisements

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ठाकुरद्वारा व देहात क्षेत्र में सभी धर्मों के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं और एक दूसरे के त्योहार में शरीक होते हैं।वक्ताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र में कंही कोई समस्या नही है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप चेहलुम के ताजियों की ऊंचाई 12 फिट रखनी होगी इससे ऊंचा ताजिया न बनाया जाए जिससे आने वाले समय में कोई परेशानी हो।

 

 

इस मौके पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, हाजी मुख्तार सैफी, शाहनवाज खान, संजीव सिंघल, पंकज गुप्ता ,कमलेश कुमार,अवनीश शर्मा,आदि अनेक लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन अबरार सैफी द्वारा किया गया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *