दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

Advertisements

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर स्कार्पियो कार के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisements

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुनीमपुर निवासी गायत्री देवी पत्नी गौतम सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि बीती 6 दिसम्बर को उसका पति गौतम (35) अपने जीजा अरविंद पुत्र बदलू सिंह निवासी बेगमपुर थाना कांठ के साथ खेती का सामान लेने बाइक से शरीफनगर गए थे। वापस लौटते समय कुँआ खेड़ा तोल सेंटर के पास बाइक चला रहे अरविंद ने पेशाब करने के लिए बाइक किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान स्कार्पियो कार संख्या यू पी 16 ए ई 6350 के कार चालक ने तेजी व लापरवाही से उसके पति को टक्कर मार दी जबकि उसके पति का साथी बाल बाल बच गया। दुर्घटना में घायल गौतम को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी की शिकायत पर उक्त कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *