उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बाटीं मिठाई
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : सात राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण कर खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने कहा उपचुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई हैं।
नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सात राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मिठाई का वितरण कर प्रसन्नता जाहिर करते एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपचुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई है। रविवार को कांग्रेस जिला महासचिव संजीव सिंघल के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के क़दीर तिराहा पर एकत्र हुए। इन लोगों ने 7 राज्यों में 13 विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की भारी जीत हासिल करने पर तथा भाजपा की हार पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महासचिव ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो गया है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लारिव मंसूरी, शरीफ आजाद, यासीन कुरेशी, मोहम्मद दीन, शमीम चौधरी, हाजी मुस्तकीम, डॉक्टर बाबू, चंद्रपाल सिंह पंकज प्रजापति खुशीराम, अब्दुल्लाह अंसारी, नाजिम गांधी, फुरकान हुसैन, हाजी याकूब क़ुरैशी,महबूब, रईस मास्टर, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।