ब्रेकिंग न्यूज़- इको टूरिस्ट जोन फाँटो में बाघ का खूनी हमला, मवेशी चरा रहे वन गुर्जर युवक की दर्दनाक मौत।

Advertisements

ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर • तराई पश्चिमी वन प्रभाग
इको टूरिस्ट जोन फाँटो

ब्रेकिंग न्यूज़- इको टूरिस्ट जोन फाँटो में बाघ का खूनी हमला, मवेशी चरा रहे वन गुर्जर युवक की दर्दनाक मौत।

रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के चर्चित इको टूरिस्ट जोन फाँटो से इस वक्त की बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां जंगल में रोजमर्रा की तरह अपने मवेशियों को चरा रहे एक वन गुर्जर युवक पर घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक खूनी हमला बोल दिया। बाघ का यह हमला इतना भयावह और आक्रामक था कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद जंगल से युवक का शव बरामद कर लिया।

Advertisements

 

जिस इको टूरिस्ट जोन में हर दिन देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की चहल-पहल और वन्यजीवों के दीदार का रोमांच गूंजता है, वहां आज एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं। रोज की तरह आज भी एक मां का लाल अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर निकला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था—किसी को क्या पता था कि घर की दहलीज पार करने वाला वह युवक अब कभी जीवित वापस नहीं लौटेगा। प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े कर देने वाले बयान के मुताबिक, बाघ ने जिस वक्त युवक को अपना शिकार बनाया, उस दौरान आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर और साहस दिखाकर उसे बाघ के जबड़े से छुड़ाने की भरपूर कोशिश भी की, लेकिन आदमखोर तेवर दिखा रहे बाघ के खौफनाक हमले के सामने उनकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं।

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे वन गुर्जर समुदाय में गहरा शोक और कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वन गुर्जर समुदाय के लोग और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल इस खूनी घटना के बाद से फाँटो और आसपास के पूरे वन क्षेत्र में खौफ और दहशत का माहौल बना हुआ है, और लोग जंगल की ओर रुख करने से भी सहमे हुए हैं।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »