पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, मौसम की गर्मी के बीच कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Advertisements

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, मौसम की गर्मी के बीच कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

सलीम अहमद साहिल 

 

रामनगर – उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और तपती दोपहरी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत चुनाव की रणनीति और कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

 

Advertisements

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक श्री रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, और भ्रष्टाचार अपनी पराकाष्ठा पर है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता को सशक्त विकल्प देने के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से गांव-गांव जाकर कांग्रेस के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं और पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

 

रणनीतिक तैयारी को पुख्ता करने के उद्देश्य से श्री रावत के नेतृत्व में एक चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया, जो रामनगर विकास खंड क्षेत्र में प्रत्याशियों के चयन, समन्वय और प्रचार का कार्य करेगी। समिति में निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया है:

रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, नरेश कालिया, युजवेंद्र सिंह रावत (पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख), भुवन पाण्डेय, गिरधारी लाल, सुरेंद्र नेगी, कुबेर राम, दौलत कटारिया, जसकार सिंह, शहीद हुसैन, प्रकाश चंद्र, विनय पड़लिया, एड. फेजुल हक़ आदि।

 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक चम्मल खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री रावत, नगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

 

सभा का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अनिल अग्रवाल “खुलासा” ने किया। बैठक में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा देवी, ममता आर्या, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, लीलाधर जोशी, जावेद खान, दरवान सिंह रावत, दीपक जोशी, कैलाश त्रिपाठी, पंकज सुयाल, मो. यूसुफ, राजू आर्या, जयपाल रावत, हरदीप सिंह, भोपाल राम, नजाकत अली, अनीश खान, महेन्द्र कुमार, महिपाल सिंह, नवीन सुनेजा, आफाक हुसैन, वीरेंद्र तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *