प्यार में धोखा या हवस का सौदा?
आगरा में दो दोस्तों ने युवती को बनाया हवस का शिकार, मां-बेटी से भी मारपीट
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है, जहां एक युवती को उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी को भी बेरहमी से पीटा, और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, उसका प्रेमी उसे मंदिर में शादी का झांसा देकर ले गया। लेकिन जैसे ही वह उसके साथ रहने लगी, उसने युवती को अपने दोस्त की हवस का शिकार बनने के लिए मजबूर किया। कमरे में बंधक बनाकर उसे बार-बार शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और बाहर निकलने की कोशिश की, तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी मां और बहन से भी मारपीट की।
इतना ही नहीं, चाकू दिखाकर परिवार को डराया और जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है।
यह मामला सिर्फ एक कानून व्यवस्था का सवाल नहीं है, बल्कि समाज में फैलती मूल्यों की गिरावट और विश्वासघात की घिनौनी तस्वीर भी दिखाता है।