मणिपुर असम में भूकंप के झटकेभूकंप के झटकों से हिला देश का पूर्वोत्तर हिस्सा जहां शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह करीब 7:55 बजे मणिपुर, असम के गुवाहाटी समेत अन्य इलाकों में भूकंप आया। अभी तक किसी भी स्थान से किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जबकि दूसरा झटका मणिपुर और असम में दर्ज किया गया। मणिपर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 दर्ज की गई है। इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका केंद्र भारत-म्यांमार सीमा पर था।
मणिपुर असम में भूकंप के झटकेभूकंप के झटकों से हिला देश का पूर्वोत्तर हिस्सा

Advertisements
Advertisements